देहरादून– सेवा में श्रीमान मुख्यमंत्री जी, विषय, सड़क निर्माण के संबन्ध में, श्रीमान जी ईलाज के लिए मदद के संबन्ध में, श्रीमान जी पानी आपूर्ति के संबन्ध में, इस तरह के तमाम अनुरोधों से भरे फरियादी पत्रों जिनमें नौकरी से लेकर पेंशन नही मिलने की शिकायतों की भरमार थी। आज जनता दरबार में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपे गए।
मुख्यमत्री ने आज दूर-दराज से आए फरियादियों की दरख्वास्तों पर मुख्यमंत्री आवास के जनता दर्शन हॉल में गौर फरमाया। कई अर्जियों पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्यवाही के आदेश अधिकारियों को दिए। जबकि कईयों पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।