दिल्ली- फिल्म पुरस्कार के निर्णायक मंडल ने शुक्रवार को अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के और अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की। दोनों कलाकारों को पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा।
निर्देशक शेखर कपूर की अगुवाई वाले निर्णायक मंडल ने 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया। ‘न्यूटन’ को साल के सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के लिए चुना गया है। श्रीदेवी के नाम की घोषणा करते हुए शेखर कपूर ने कहा कि वह इस पुरस्कार की सबसे बड़ी हकदार थीं। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर को जब इस बारे में बताया गया तो वह भावुक हो गए। बोनी ने कहा, ‘शुक्रिया। काश वह इसे देखने के लिए आज यहां होती.