highlightTehri Garhwal

एक ही पंखे के हुक से अलग रस्सियों पर लटके मिले पति-पत्नी, हत्या या आत्महत्या!

breaking uttrakhand newsटिहरी: टिहरी जिले में पति-पत्नी के एक साथ फांसी लगाने का मामला सामने आया है। मामला जाखणीधार ब्लाक के गेंवली गांव का बताया जा रहा है। यहां गांव में ही मदूरी का काम करने वाले पति-पत्नी किराए के कमान में रहते थे। दोनों ही लाशें संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही पंखे के हुक से लटकी मिली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मजदूर दंपती गेंवली में दो माह से रह रहे थे।

बताया जा रहा है किएक सप्ताह से काम पर भी नहीं गए थे। संडे को जग गांव वालों ने कमरे में लाइट जली देखी। अंदर झांकर देखा तो पति-पत्नी एक ही पंखे के हुक से अलग-अलग रस्सी से लटके थे। ग्रामीणों ने मकान मालिक को सूचना दी। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बाद में दरवाजा तोड़कर शवों हुक से नीचे उतारा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दंपती वहां अकेले ही रह रहे थे। थाना प्रभारी चंदन सिंह चैहान ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रोशन के परिजनों को सूचना दी गई है, जबकि महिला के मायके का पता किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=kjRRZcJLug0

Back to top button