Pithoragarh NewsHighlight

पिथौरागढ़ पहुंची खेल मंत्री, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का किया लोकार्पण

खेल मंत्री रेखा ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचकर हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय क्रीडा हाल का लोकार्पण किया. बता दें इसी हॉल पर राष्ट्रीय खेलों का बॉक्सिंग इवेंट का आयोजन होना है.

हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण

शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंची खेल मंत्री ने सबसे पहले पूजन करके बहुउद्देशीय क्रीडा हाल का लोकार्पण किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब खेलों और खिलाड़ियों का युग आ चुका है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपने करियर की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

बॉक्सिंग प्रतिभाओं को निखरने की मिलेगी प्रेरणा

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश जल्द ही ओलंपिक का आयोजन की दावेदारी में जुटा है. ऐसे में पिथौरागढ़ के लिए राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग का इवेंट यहां होना गौरव की बात है. इससे यहां नई बॉक्सिंग प्रतिभाओं को निखरने की प्रेरणा मिलेगी.

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से की ये अपील

खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों से कहा कि हमने बुनियादी ढांचा खड़ा कर तैयारियां पूरी कर ली हैं. अब जिम्मेदारी आपके कंधों पर है, आपको अपने हुनर ​​को इस तरह निखारना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के साथ-साथ आपके माता-पिता का नाम हो सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें