Dehradun NewsHighlight

खेल मंत्री ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों की नियमित प्रैक्टिस शुरू

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को परेड ग्राउंड में स्थित ऑडिटोरियम में अत्याधुनिक टेबल टेनिस कोर्ट परिसर का उद्घाटन किया. इस सुविधा की शुरुआत खेल विभाग और वेटरन टेबल टेनिस खिलाड़ियों के सहयोग से की गई.

खेल मंत्री ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि देहरादून के टेबल टेनिस खिलाड़ियों को अब अपना अभ्यास नियमित रूप से करने और प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर मिल गया है. मंत्री ने कहा कि इस सुविधा के बाद टेबल टेनिस में और अधिक खिलाड़ी निखर कर सामने आएंगे और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा.

खिलाड़ियों की नियमित प्रैक्टिस शुरू

मंत्री ने बताया कि पहले यह हॉल बैडमिंटन कोर्ट था. लेकिन बाद में बैडमिंटन को नए बहुउद्देशीय हॉल में शिफ्ट कर दिया गया. मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इसके बाद खेल विभाग ने इस हॉल को जूडो और टेबल टेनिस के लिए तैयार करने का फैसला किया. अब यहां जूडो के साथ-साथ टेबल टेनिस की 6 टेबल लगाई गई हैं. इन टेबल पर अक्सर सुबह के समय खिलाड़ी और शाम के समय बच्चे और युवा अभ्यास करते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें