Dehradun NewsBig News

खेल मंत्री ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया मकर सक्रांति, अपने हाथों से खिचड़ी बनाकर खिलाई

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मकर सक्रांति और घुघुति त्यौहार राजकीय शिशु सदन में रहने वाले अनाथ बच्चों के साथ मनाया. इस दौरान मंत्री ने खुद अपने हाथों से खिचड़ी बनाकर बच्चों को परोसी

मंत्री ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया मकर सक्रांति

खेल मंत्री मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमंत्रित किया था. मंत्री ने शिशु सदन पहुंचकर बच्चों संग घुघुति की विशेष माला तैयार कर सभी बच्चों को माला पहनाई और उनका तिलक किया. मंत्री ने मकर संक्रांति की खिचड़ी अपने हाथों से तैयार कर खुद ही बच्चों को परोसी और बच्चों के बीच बैठकर खिचड़ी और हलवे का लुत्फ लिया.

राष्ट्रीय खेल उद्घाटन के लिए बच्चों को किया आमंत्रित

मंत्री ने काफी देर तक बालिकाओं के साथ पतंगबाजी भी की. बता दें उन्होंने करीब दो घंटे तक परंपरागत खेल पिट्ठू भी खेला. उसके बाद मंत्री ने सभी बच्चों को खेल सचिवालय में अपना कार्यालय में बुलाया और वहां उनसे एक-एक कर बातचीत की. मंत्री ने शिशु सदन के सभी बच्चों को 28 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय खेल उद्घाटन समारोह के लिए भी आमंत्रित किया.

मंत्री ने बच्चों को खेल परिसर में घुमाया

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों से कहा कि उस दिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा. इसके अलावा खेल मंत्री ने खुद ही बच्चों को पूरे खेल परिसर में घुमाया और उन्हे एक-एक चीज के बारे में जानकारी दी. खेल मंत्री ने बताया कि इन बच्चों में से जिनकी खेलों में रुचि होगी उन्हें बालक और बालिका खेल छात्रावास में एडमिट कराया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें