Udham Singh Nagar NewsHighlight

रुद्रपुर पहुंची खेल मंत्री, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जल्द पूरा करने के निर्देश

प्रदेश में नेशनल गेम्स को लेकर तैयारियां चल रही है. खेल मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को रुद्रपुर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इसके साथ ही मनोज सरकार स्टेडियम में मौजूद वॉलीबॉल और हैंडबॉल की प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया.

मंत्री ने की वॉलीबॉल और हैंडबॉल के खिलाड़ियों से की मुलाकात

खेल मंत्री रेखा आर्य सोमवार को रुद्रपुर पहुंची. इस दौरान उन्होंने मनोज सरकार स्टेडियम में वॉलीबॉल और हैंडबॉल के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी तैयारी के बारे में जानकारी ली. मंत्री ने कहा कि हमारी टीमें राष्ट्रीय खेलों के महासमर में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गोवा में जो कसर बाकी रह गई थी इस बार उसे पूरा कर देना है.

निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

मंत्री ने स्टेडियम में चल रहे हैंडबॉल टीम सिलेक्शन के लिए ओपन ट्रायल का भी निरीक्षण किया. रेखा आर्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन के लिए विशेष रूप से उन विशेषज्ञ को बुलाया गया है जो अतीत में राष्ट्रीय टीम का चयन कर चुके हैं. इसके साथ ही मंत्री ने 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण. बता दें यहां शॉटगन शूटिंग का इवेंट होना है. इस दौरान रेखा आर्य ने अधिकारियों को सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें