देहारादून – उत्तराखंड में सरकार ने खेल संस्कृति विकसित करने की ठान ली है। उम्मीद है कि उत्तराखंड भी आने वाले वक्त में पंजाब, हरियाणा और झारखंड की तरह देश को खूब खिलाड़ी देगा।
ये बात इसलिए कही जा रही है कि एक बार फिर सूबे का खेल विभाग गांवो मे खेल कल्चर पैदा करने के लिए विकासखंड स्तर पर खेल महाकुंभ आयोजित करने वाला है।
आने वाली 4 जनवरी से 4 फरवरी तक पूरे एक महीने राज्य के विकासखंड खेल गतिविधियों से गुलजार रहेंगे। राज्य के 95 विकासखंडों में कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें कई वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपने हुनर से खेल विभाग को वाकिफ कराएंगे।