Entertainment

सप्लीमेंट्स और स्टेरायड बने Mayank Pawar की मौत की वजह!, Splitsvilla 7 के हीरो मयंक का निधन

Splitsvilla 7 Mayank Pawar Death Reason: रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मशहूर फिटनेस इन्फ्लुएंसर मयंक पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। 23 फरवरी 2026 को 37 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अचानक उनके चले जाने से फैंस के साथ-साथ दोस्तों को भी बड़ा झटका लगा है। मयंक के निधन की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी गई। निधन की खबर से शोक की लहर दोड़ पड़ी है।

‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार का निधन Splitsvilla 7 mayank Pawar Death

मयंक पवार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी का पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें बताया गया कि मयंक पवार का 23 फरवरी 2026 को 37 साल की आयु में निधन हो गया। 25 फरवरी 2026 को प्रार्थना सभा शाम 5 बजे से 6 बजे तक वाल्मीकि मंदिर, संगम पार्क, राणा प्रताप बाग में होगी।

क्यों अचानक हुई मयंक पवार की मौत Splitsvilla 7 mayank Pawar Death Reason

इस पोस्ट में कैप्शन लिखा गया, “एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा। मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। प्लीज प्रार्थना और याद में हमारे साथ शामिल हों। ओम शांति।” हालांकि इसमें उनकी मौत का कारण नहीं बताया गया है। लेकिन खबरों की माने तो कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि सप्लीमेंट्स और स्टेरायड के चलते उनका निधन हुआ है।

छह बार जीता मिस्टर इंडिया का खिताब

बताते चलें कि 1 जनवरी 2026 को ही मयंक ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। स्प्लिट्सविला 7’ से मयंक ने अपनी पहचान बनाई। इससे पहले वो छह बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके थे। तो वहीं वो एक बार मिस्टर एशिया भी रह चुके है। हालांकि उन्हें घर-घर में पहचान स्प्लिट्सविला ने दिलाई। शो में वो काफी पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थे। उनके शो से बाहर होने पर होस्ट सनी लियोनी भी रोई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें