Nainital NewsBig News

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूल से लौट रही बच्ची को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

हल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर देखने को मिल रहा है। अनियंत्रित बस ने स्कूल से घर लौट रही बच्ची को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूल से लौट रही बच्ची को रौंदा

घटना सोमवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार रानीबाग में ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पर चल रही 4 साल की बच्ची को रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है ।

परिजनों में पसरा मातम

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। कुछ देर तक बच्ची का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से बच्ची के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें