Big NewsAlmora

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, दो घायल

अल्मोड़ा से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।

युवक हुआ हादसे का शिकार

हादसा बीती रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिव्यांशु मेर (24) निवासी बैजी टांडा के रूप में हुई है। राहगीरों के मुताबिक दिव्यांशु बाइक तेज चला रहा था। तभी माल रोड में रंजना होटल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

हादसे में दिव्यांशु की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सड़क में चल रहे दो राहगीर चोटिल हो गए। घायल लोगों को उपचार के लिए हल्द्वानी के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button