Dehradun NewsHighlight

Good News: श्रमिकों को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 191 CSC से मिलेगी हर सुविधा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत श्रमिकों को बड़ी सौगात दी। सीएम ने 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 12 करोड़ 89 लाख 85 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।

191 CSC में शुरू हुई विशेष सुविधा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस अवसर पर राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेंटरों में श्रमिकों की सहायता के लिए की गई विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के तहत अब श्रमिकों को योजनाओं से जुड़ी जानकारी, पंजीकरण, नवीनीकरण और अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

श्रमिकों की समस्या के समाधान के लिए काम कर रही सरकार: CM

सीएम धामी ने कहा कि सरकार श्रमिकों की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें: कर्मकार कल्याण बोर्ड का हुआ गठन, विवादों से रहा है नाता

श्रमिकों को नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

सीएम धामी ने कहा कि 191 कॉमन सर्विस सेंटरों में शुरू की गई विशेष व्यवस्था से अब श्रमिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ब्लॉक, तहसील और गांव स्तर पर ही सीएससी के माध्यम से श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण और योजनाओं से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।

श्रमिकों और उनके परिजनों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है 51 करोड़

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पिछले छह महीनों में अब तक 51 करोड़ रुपए की धनराशि श्रमिकों और उनके परिजनों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इससे पहले बोर्ड द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण, नवीनीकरण और लाभ के आवेदन के लिए विकासखंड स्तर पर भी व्यवस्था शुरू की जा चुकी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें