कोरोना वायरस से यूरोप का सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली से एयर इंडिया का विशेष विमान 218 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचा है। इसमें 211 छात्र शामिल हैं। इटली में कोरोना वायरस से 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 21,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं।
वापस लाए गए सभी लोगों को मानेसर ITBP के छावला कैंप में इन्हें रखा जाएगा। साथ ही 14 दिनों तक कोरंटाइन में रखा जाएगा। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि संकट में भारतीयों तक पहुंचने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बता दें कि एक ही दिन में 400 से ज्यादा लोगों को एयरलिफ्ट करके वापस लाया गया है। इससे पहले ईरान से आज सुबह ही 234 लोगों को वापस लाया गया। इन्हें जैसलमेर में इंडियन आर्मी वेलनेस सेंटर में कोरंटाइन किया जाएगा।
अमेरिका कोरोना के खौफ में है तो वहीं यूरोप में हालात अब चीन से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं.