देहरादून: नागरिक उड्डयन अपर सचिव उत्तरकाशी जिले के पूर्व डीएम डाॅ. आशीष चैहान के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। स्पेन की एक चोटी का नाम मजिस्ट्रेट पीक और उस तक पहुंचने के रास्ते का नाम बाया आशीष रखे जाने की तैयारी है। इस चोटी को स्पेनिश पर्वतारोही ने पहली बार फतह किया है। स्पेन के क्लाइंबर जुआन ने आईएएस डाॅ. आशीष चैहान को खुद इस बात की जानकारी दी। इसके बाद आईएएस आशीष चैहान ने भी सोशल मीडिया में इसके बारे में जानकारी दी।
आईएएस अधिकारी डॉ.आशीष चैहान 2017 में उत्तरकाशी जिले के डीएम थे। उस दौरान स्पेन के पर्वतारोही जुआन एंटोनियो वहां फंस गए थे। इस दौरान डीएम आशीष चैहान ने उनकी मदद की थी। जुआन ने स्पेन की एक अनाम चोटी को फतह किया है।
इतना ही नहीं इस चोटी पर अब तक कोई नहीं चढ़ पाया था। उसका नाम ‘मजिस्ट्रेटस प्वाइंट’ और वहां तक पहुंचने के रास्ते को ‘वाया आशीष’ नाम देने का प्रस्ताव रखा है। अगर जुआन का प्रस्ताव मान लिया गया तो, यह उत्तराखंड के लिए गौरव की बात होगी। साथ ही आईएएस आशीष चैहान के नाम एक बड़ी उलब्धि होगी।