Big News

भीषण ट्रेन हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, अब तक 21 की मौत, कई घायल- Train Accident

Spain Train Accident: स्पेन से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बीते दिन रविवार को दो हाई-स्पीड ट्रनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे कम से कम 21 लोगों की जान चली गई। तो वहीं कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खबरों की माने तो ये हाल के सालों में सबसे भयावह रेल हादसा है।

भीषण ट्रेन हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, अब तक 21 की मौतSpain Train Accident

स्पेन की रेल संस्था ADIF के मुताबिक हादसा कोर्डोबा के एडामुज स्टेशन के पास हुआ। करीब 5 बजकर 40 मिनट पर मालागा से मैड्रिड जा रही Iryo 6189 हाई-स्पीड ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। जिससे वो पास वाले ट्रैक पर चली गई। जिससे उस ट्रेक पर आ रही मैड्रिड से हुएलवा जाने वाली ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई।

बुरी तरह से डिरेल हो गईं ट्रेन

दोनों ट्रेनें टक्कर के बाद काफी बुरी तरह डिरेल हो गईं। कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। तो वहीं कुछ तो ऊपर चढ़ गए। हादसा इतना गंभीर था कि यात्रियों को निकालने के लिए मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा।

21 लोगोंक की मौत

हादसे के तुरंत बाद ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अभी फिलहाल घायलों की सटीक संख्या की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। मरने वालों संख्या में भी इजाफा हो सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें