Entertainment

Dada: Sourav Ganguly की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू

Rajkummar Rao Sourav Ganguly Biopic Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की अपकमिंग फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वो सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म को लेकर वैसे तो कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। हालांकि अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सौरव गांगुली की बायोपिक को टाइटल मिल गया है। राजकुमार ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।

राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू

राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म में वो क्रिकेटर सौरव गांगुली का किरदार निभाने वाले हैं। इसी को लेकर हाल ही में राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक्टर ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें:- Ramayana Teaser Out: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

सौरव गांगुली की बायोपिक का टाइटल हुआ रिवील

राजकुमार ने बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का टाइटल भी रिवील हो गया है। इस फिल्म का नाम दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी (Dada: The Sourav Ganguly Story) है। बताते चलें कि लव रंजन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। तो वहीं विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट कर रहे हैं।

दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली

जैसा की आप जानते ही होंगे कि सौरव गांगुली क्रिकेट में एक बड़ा नाम है। अपने क्रिकेटिंग करियर में वो दादा नाम से काफी फेमस हैं। उनकी बैटिंग करने का अंदाज, कप्तानी का स्टाइल और दमदार पर्सनैलिटी ने उन्हें टीम इंडिया के सफल कैप्टन्स की लिस्ट में शामिल किया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें