NationalHighlight

महिला नहीं जल्लाद है! सुंदर बच्चों को बनाती थी निशाना, अपने बच्चे समेत कई को बनाया शिकार

Haryana Psycho Killer: तस्वीर में दिख रही ये महिला, महिला नहीं है जल्लाद है। अगर इसकी करतूत पढ़ेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। इस महिला ने चार बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। जिसमें इसका खुद का बच्चा भी शामिल है। दरअसल हरियाणा के पानीपत जिले से पुलिस ने एक बच्ची की हत्या का खुलासा करते हुए एक साइको किलर महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसकी कहानी बताई तो हर कोई हैरान रह गया।

महिला नहीं जल्लाद है! 6 साल की बच्ची की पानी में डूबो कर की हत्या

दरअसल ये घटना पानीपत है। जहां इसराना क्षेत्र में नौल्था गांव में हाल ही में एक छह साल की बच्ची की हत्या हुई थी। पुलिस से पता चला कि इस महिला ने पानी के टब में डुबोकर मासूम बच्ची की जान ले ली। जिसके बाद उन्हें पता चला कि ये महिला साइको किलर है।

साइको किलर निकली महिला!

इसने इससे पहले खुद के बेटे समेत चार मासूमों की निर्मम हत्या की। इस महिला ने 2023 में अपने ननद की बेटी और खुद के बेटे की भी जान ली थी। साथ ही इसी साल अगस्त में भी एक बच्ची की हत्या की थी। इस साइको किलर का नाम पूनम है। जो कि सोनीपत के भावड गांव की रहने वाली है। पति नवीन है।

सुंदर बच्चों को बनाती थी निशाना

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसे कोई भी सुंदर बच्चा दिखता था तो वो उसे मार देती थी। उससे सुंदर कोई और दिखे वो ये नहीं चाहती थी। महिला ने ये भी बताया कि किसी को शक ना हो इसके लिए उसने अपने बेटे को भी मार दिया। महिला ने बताया कि वो सुंदर बच्चियों को टारगेट करती थी।

अपने बेटे समेत चार की कर चुकी है हत्या

महिला ने बेटे समेत चार की हत्या कर दी है। तीनों बच्चों की मौत को तो परिवार वालों ने इत्तेफाक समझा। लेकिन अब हालिया बच्ची की मौत के बाद सारी कहानी साफ हो गई।

दरअसल एक दिसबर को घर के स्टोर रुम में एक विधि नाम की बच्ची की पानी की टब में लाश मिली। बच्ची परिवार के साथ शादी में आई हुई थी। इसी बच्ची के मामले की जाच के दौरान साइको महिला गिरफ्तार हुई।

सभी को डुबोकर मारा

आरोपी महिला रिश्ते में बच्ची की चाची लगती थी। महिला ने बताया कि सभी बच्चों को उसने डुबोकर ही मारा है। गिरफ्तार के बाद महिला को अदालत में पेश कर पूछताछ की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें