फिर बिगड़ी Sonia Gandhi की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी मौजूद

कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया। सोनिया गांधी के बेटे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ हॉस्पिटल में हैं।
फिर बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आंख की समस्या के चलते सोनिया गांधी को अस्पताल ले जाया गया। थोड़ी देर में कहा जा रहा है कि वो अस्पताल से डिस्चार्ज होंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उन्हें साथ लेकर ही घर लौटेंगे।
अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी मौजूद
बताते चलें कि सोनिया गांधी की तबीयत ज्यादा ठीक नहीं रहती। पहले भी वो कई बार अपनी हेल्थ को लेकर अस्तपाल में भर्ती हुई थी। उन्हें फेफड़ों, पेट और सांस से जुड़ी दिक्कत हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सोनिया गांधी सबसे प्रमुख हस्तियों में से एक हैं। दशकों तक पार्टी के नेतृत्व को उन्होंने आकार दिया है। वो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी है।
1998 में संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार
राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्होंने कई साल राजनिति से दूरी बनाई रखी।लेकिन पार्टी नेताओं के अनुरोध के बाद साल 1997 में उन्होंने सक्रिय सार्वजनिक जीवन में एंट्री ली। 1998 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला। 22 वर्षों तक उन्होंने पार्टी की कमान संभाली