सोनिया गांधी दो जनसभा करेंगी संबाोधित, राहुल करेंगे पांच जनसभाएं
पीके की सेवाएं भी लेगी राज्य में कांग्रेस
देहरादून, संवाददाता- उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार की रूपरेखा तय कर दी है। देहरादून में पत्रकारों से मुखातिब संगठन प्रमुख किशोर उपाध्याय ने जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए जनता से वोटों की अपील करेंगे। किशोर ने बताया कि सोनिया गांधी चुनाव प्रचार के दौरान दो रैलियां करेंगी जबकि राहुल गांधी पांच चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। हालांकि अभी रैलियों के स्थान तय नहीं हुए हैं। वहीं किशोर ने इस बात की भी जानकारी दी की सूबे के चुनाव में चुनाव गुरू के रूप में अपने आपको स्थापित कर चुके प्रशांत किशोर की सेवाएं भी कांग्रेस लेगी। इस मौके पर किशोर ने चुनाव तरीखों को लेकर भी नाराजगी जताई। किशोर ने केंद् सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने राज्य के लिहाज से चुनाव की गलत तारीख तय करवाई हैं। बहरहाल माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की चुनावी जनसभाएं कांग्रेस राज्य के मैदानी इलाकों में आयोजित करवा सकती है।