‘सब झूठ है…’ राजा रधुवंशी की हत्या के बाद पहली बार सामने आई Sonam, सवालों के दिए जवाब

Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को हाल ही में कोर्ट से राहत मिली थी। जिसके बाद अब सोनम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ गई हैं। इसी बीच सोनम रघुवंशी ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस हत्याकांड को लेकर खुलकर बात की। सोनम से कोर्ट की शर्तों पर जमानत मिलने को लेकर भी सवाल किया गया।
राजा रधुवंशी की हत्या के बाद पहली बार सामने आई सोनम Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi Murder Case
सोनम रघुवंशी से सवाल किया गया कि क्या वे कोर्ट की शर्तों के मान रही हैं? इस पर सोनम ने कहा, “हां मुझे जो बेल कंडीशन कोर्ट से मिली हुई हैं मैंने हमेशा उनको माना है और मैं उस चीज को कभी नहीं तोड़ूंगी।” रहने और खर्चे के सवाल के जवाब को लेकर सोनम ने कहा, “मैं शिलांग में रह रही हूं और शिलांग से बाहर नहीं गई हूं। मैं खर्चे के बारे में कुछ नहीं बताना चाहती हूं।”
शिलांग में कहां रह रही हैं सोनम?
सोनम रघुवंशी से उनके रहने को लेकर भी सवाल किया गया है। जिसपर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से वो ये नहीं बताएंगी कि वो कहां रह रही हैं। वो अपना पता उजागर नहीं कर सकती। इंदौर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी उनका कोई प्लान नहीं है जाने का।
‘सब झूठ है, मेरे बारे में सब झूठ चल रहा…’- सोनम रघुवंशी
यहां उनका केस चल रहा है। जब तक वो खत्म नहीं होता वो इंदौर नहीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल ट्रायल चल रहा है। इस दौरान उन्होंने जनता से भी अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने कहा, “ये सब झूठ बोल रहे हैं। जो भी मेरे बारे में चल रहा है सब झूठ है।” हत्याकांड को लेकर उन्होंने अपनी राय रखने से भी इनकार कर दिया।
कोर्ट के फैसले को लेकर सोनम ने कहा ये?
कोर्ट की प्रक्रिया, सुनवाई और फैसले को लेकर सोनम ने कहा, “कोर्ट का जो भी फैसला आया है उस पर मैंने सहयोग किया है और मैं आगे भी सहयोग करूंगी. कोर्ट ने जो भी नियम व शर्तें मुझे दी हैं मैं उनको मान रही हूं. मैंने हमेशा से ही न्यायालय के फैसले का सम्मान किया था, किया है और करती रहूंगी.”
सोनम रघुवंशी के वकील ने क्या बताया?
सोनम रघुवंशी के वकील सुदीप राणा से पूछा गया कि राजा रघुवंशी के भाई ने आप पर आरोप लगाया कि आपने आरोपी सोनम की नेपाल भागने में मदद की? इस पर वकील ने कहा, “वह सब झूठे आरोप हैं। सिर्फ इसलिए कि मैं नेपाली हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं नेपाल से हूं। मेरा जन्म और पालन-पोषण शिलांग में हुआ। मेरी पढ़ाई भी यहीं से पूरी हुई है।”
उन्होंने बताया, “नेपाल में मेरा कोई है, यह सच नहीं है. मेरा वहां कोई नहीं है. सोनम अगर आज यहां हैं तो वह सुनवाई के लिए कोर्ट आई हैं. वह कोर्ट आती हैं और कोर्ट परिसर में हम मिल जाते हैं इससे पता चलता है कि हम कभी शिलांग से बाहर नहीं गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि सपलीमेंट्री चार्जशीट फाइल हो चुकी है. अब अभियोजन पक्ष की तरफ से दलीलें भी पूरी हो गई हैं. इस पर हमने अपना जवाब दे दिया है।”