Entertainment

Sonakshi Sinha Wedding: नाराजगी की खबरों पर लगा विराम, जहीर इकबाल ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ आए नजर, देखिए वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) जल्द ही अभिनेता जहीर इकबाल से शादी(Sonakshi Sinha Wedding) करने जा रही है। ऐसे में शादी से जुड़ी कई अफवाहे सोशल मीडिया पर फैल रही है। कहा जा रहा था कि सोनाक्षी की शादी से उनके परिवार वाले खुश नहीं है।

ऐसे में हाल ही में वायरल हुई वीडियो ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। एक वीडियो में जहां जहीर सोनाक्षी की मां के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी वीडियो में वो सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न के साथ नजर आ रहे हैं।

जहीर इकबाल ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ आए नजर

गुरुवार की शाम सोनाक्षी और जहीर ने परिवार के साथ डिनर किया। ऐसे में इस मुलाकात की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में जहीर अपने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नजर आ रहे है। दोनों पैपराजी को पोज भी दे रहे हैं। तो वहीं एक वीडियो में वो सासू मां पूनम के पैर भी छू रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फोटोज हुई वायरल

बता दें कि ये पहली बार है जब जहीर को सोनाक्षी के परिवार के साथ देखा गया है। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही है। इस दौरान सोनाक्षी व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसुरत लग रही थी। इसके साथ ही कपल के परिवार वाले भी एक साथ पोज देते नजर आए।

कब है शादी (Sonakshi Sinha Wedding)

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। दोनों के परिवार वाले इस रिशते से खुश है। खबरों की माने तो दोनों सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधेगे। दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button