Big News : सोशल मीडिया से भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष,शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सोशल मीडिया से भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष,शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में इन दिनों संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं,जिसके बाद दिसम्बर तक भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल जाएगा,लेकिन उत्तराखंड भाजपा को नया संगठन महामंत्री मिलने के साथ ही शोसल मीडिया से नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल गया है।

जी हाँ आप सोच रहे होंगे कि भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा कल ही अजय कुमार को उत्तराखंड का नया संगठन महामंत्री मिल गया हो लेकिन नया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा को सोशल मीडिया से कैसे मिल जाएगा,लेकिन हम आप को बता रहे हैं कि भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर जबरदस्त लॉबिंग शुरू हो गयी है,जिसका नतीजा ये है कि कुमाऊं से आने वाले भाजपा नेता कैलाश पंत को उनके समर्थकों ने भावी प्रदेश अध्यक्ष मान लिया है,जबकि अभी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होना बाकी है,ऐसे में कैलाश पंत समर्थकों को सोशल मीडिया पर भावी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना महंगा भी पड़ सकता है क्योंकि भाजपा में सोशल मीडिया पर दावेदारी करना महंगा पड़ सकता है,क्योकि इसमें कोई दो राय नही की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पसंद से ही उत्तराखंड नया प्रदेश अध्यक्ष बनेगा।

ऐसे में कैलाश पंत समर्थकों को सोशल मीडिया की बजाय केंद्रीय हाईकमान में दावेदारी करनी चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि सोशल मीडिया पर दावेदारी भारी पड़ जाए,क्योंकि भाजपा में हाल में भी देखा गया है की शोसल मीडिया पर किसी पद के लिए दावेदारी करना भाजपा में भारी पड़ रहा है।

खास बात ये है कि कैलाश पंत समर्थक इस लिए कैलाश पंत को भावी प्रदेश अध्यक्ष मान बैठे है, क्योंकि कैलाश पंत ने नए संगठन मंत्री अजय कुमार की साथ पहले काम किया हुआ है,यहाँ तक कि भाजपा कैलाश पंत समर्थक भावी अध्य्क्ष के नाते जिन्दाबाद के नारे भी लगा रहे है और बधाई भी भावी अध्यक्ष बनने की दे रहे है,ऐसे में देखना ये होगा कि आखिर भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष होगा कोन।

Share This Article