Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: नए साल से पहले बर्फबारी!, इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: अब उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ में धूप देखने को मिल रही है। तो वहीं मौदानी इलाके में शीत लहर जैसी स्थिति बनी है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जिलों में नए साल पर बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में उत्तराखंड में नए साल (New Year 2026) में बर्फबारी(Snowfall in Uttarakhand) होने की संभावना है।

snowfall-in-uttarakhand-uttarkashi

Uttarakhand Weather Update: इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसमें उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के कई इलाके शामिल है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बीते दिन शनिवार को भी शीत लहर देखने को मिली। जिससे तापमान में गिरावट आई है। तो वहीं शनिवार सुबह को राजधानी देहरादून में भी हल्का कोहरा रहा।

नए साल से पहले बर्फबारी! Snowfall in Uttarakhand

बीते कई दिनों से उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि अब मौसम विभाग ने खुशखबरी दे दी है। नए साल यानी 30 दिंसबर से एक जनवरी के बीच मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें