Rudraprayag NewsUttarakhand Weather News

Snowfall in kedarnath: सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, -16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Snowfall in kedarnath: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी के बीच बाबा केदार की नगरी ‘केदारनाथ’ पूरी तरह सफेद चादर से ढक चुकी है। धाम में वर्तमान में करीब 3 से 4 फीट तक बर्फ जमा है।

-16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा केदारनाथ का तापमान

वहीं तापमान -16 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर चुका है। इन विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के बावजूद, जवान मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त कर रहे हैं।

26 जनवरी को किया था बर्फबारी के बीच ध्वजारोहण

हाल ही में 26 जनवरी के अवसर पर, इन हिमवीरों ने भारी बर्फबारी के बीच तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट भक्ति का प्रदर्शन किया। मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भी, धाम की सुरक्षा और मास्टर प्लान के तहत हो रहे सरकारी संपत्तियों की निगरानी की जिम्मेदारी ये जवान बखूबी निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: देशभक्ति का जज्बा: बर्फीली ठंड के बीच केदारनाथ धाम में तैनात जवानों ने किया ध्वजारोहण

मौसम विभाग ने जारी किया है हिमस्खलन का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और हिमस्खलन (Avalanche) की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ​रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कहा है कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है। केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।

snowfall in Kedarnath
ITBP और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान ड्यूटी में तैनात

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

डीजीआरई द्वारा जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बागेश्वर जिले के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें