देहरादून : देहरादून में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देहरादून में सुबह हल्की बारिश भी हुई। मसूरी समेत धनोल्टी में बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ। तो इसी के साथ कई मार्ग अवरुद्ध हुए. मसूरी में बर्फबारी का असर देहरादून में भी देखने को मिला। देहरादून में ठंड बढ़ गई. गोपेश्वर जिले में हो रही बर्फबारी ने दूरस्थ गांव के लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जिले में 30 से अधिक गांवों में इस समय बर्फ की चादर बिछी हुई है। पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई. मुनस्यारी में बर्फबारी से कई मार्ग बंद हो गए जिन्हें जेसीबी से खोला गया।
वहीं मौसम विभाग ने आज दून में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है।साथ ही मसूरी और चकराता में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि मसूरी में बर्फबारी का मजा लेने उमड़े पर्यटकों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। बर्फ पर पाला पडऩे के बाद सड़कें खतरनाक हो गईं, जिन कारण करीब दो सौ वाहन 12 घंटे तक फंसे रहे। पुलिस और आइटीबीपी के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को निकाला। लोग और लोगों के वाहन बर्फ में फिसल रहे थे जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को निकाला गया।