नैनीताल : दून में बारिश के साथ ओले व मसूरी और चकराता में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। नैनीताल, मसूरी, धनोल्टी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में जमकर बर्फबारी हुई तो वहीं बर्फबारी से पिथौरागढ़ का तापामान माइनस से नीचे गिर गया। नैनीताल में बर्फबारी से सैलानियों का सैलाब उमड़ा।
मसूरी में भी पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। मसूरी सहित नैनीताल में होटल फुल रहे। सैलानियों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए वीडियो बनाई और जमकर थिरके।
कई रास्ते बंद
बात करें रास्तों की तो मुनस्यारी में बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध हो गया.मार्ग थल -मुनस्यारी मार्ग में किमी 192 से किमी 222 तक बर्फ जमा है। लोनिवि द्वारा दो जेसीबी चला कर मार्ग खोला जा रहा है। धारचूला मेंं तवाघाट-नारायण आश्रम मोटर मार्ग किमी 11 से किमी 29 हिमखोला तक भारी हिमपात से बंद है। मार्ग के सायं तक खुलने के आसार हैं। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग तवाघाट – घटियाबगड़ के मध्य 12.5 वे किमी पर चट्टान खिसक जाने से बद हो गया है।
वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ पुन: सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है, जिससे फिर से बर्फबारी की आशंका है।