Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

Hemkund sahib yatra मार्ग से हटाई जा रही बर्फ, अंतिम चरण पर तैयारियां, 25 मई से शुरू होगी यात्रा

भारतीय सेना के जवानों ने हेमकुंड साहिब यात्रा (Hemkund sahib yatra) मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है. बता दें आगामी 25 मई से हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू हो जाएगी. प्रशासन और गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से तैयारियों अंतिम चरण पर हैं.

Hemkund sahib yatra मार्ग से हटाई जा रही बर्फ

हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से शुरू होनी है. चमोली जिला प्रशासन और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से की जाने वाली तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. यात्रा मार्ग से भारतीय सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही गोविंदघाट में वैली ब्रिज का कार्य पूरा कर लिया गया है.

Hemkund sahib yatra
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी की मॉनिटरिंग में यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, शौचालय और चिकित्सा सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : Hemkund Sahib Yatra : हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने से पहले करवा लें रजिस्ट्रेशन, यहां जानें कैसे करें ?

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें