TrendingHighlight

रात को नींद में महिला ने निगला जिंदा सांप!, डॉक्टर्स के छूटे पसीने, वीडियो देख आपकी भी कांप उठेगी रूह

सोचिए आप गहरी नींद में सो रहे हों और सोते हुए आपके मुंह में लंबा सा सांप चला जाए। इसे सोचकर ही किसी का दिल दहल जाए, तो जरा सोचिए जिसके साथ हुआ होगा उसकी क्या हालत हुई होगी। जी हां, एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टर्स एक महिला के मुंह से सांप निकालते हुए नजर आ रहे है। मुंह में सांप ऐसा घुसा कि डॉक्टर्स के भी उसे निकालने में पसीने छूट गए।

ये भी पढ़ें:- ‘रात होते ही नागिन बन जाती है पत्नी, मुझे बचा लो साहब’, सहमे पति ने DM से लगाई गुहार

रात को नींद में महिला ने निगला जिंदा सांप!

दरअसल वीडियो के मुताबिक एक महिला रात को सो रही थी। सोते दौरान ही वो सांप को निगल गई। या यू कहे कि सांप महिला के मुंह के अंदर घुस गया। सांप महिला के गले से नीचे उतर गया। जब महिला को तकलीफ हुई तो परिवार द्वारा तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने कड़ी मशक्कत की। जिसके बाद सांप को महिला के शरीर से बाहर निकाला गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- किडनी ने बंद कर दिया काम करना!, Iphone खरीदने के लिए 17 साल की उम्र में बेची थी किडनी

डॉक्टर्स के छूटे पसीने, वीडियो वायरल

दरअसल इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो अस्पताल का है। जिसमें महिला बेड पर लेटी हुई है। डॉकटर्स ने महिला के मुंह में एक लंबा सा पाइप डाला हुआ है। जिसके बाद डॉकटर्स उस पाइप को धीरे-धीरे मुंह से बाहर निकालते हैं। इसी की मदद से वो महिला के मुंह से सांप को शरीर के बाहर निकालते है। सांप निकालते वक्त डॉक्टर भी डर जाती हैं। तो वहीं आसपास खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं।

यूजर्स भी कांपे

@arojinle1 नाम के एक्स अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। लोग इस पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर वीडियो नहीं होता तो कोई यकीन ही नहीं करता कि ऐसा भी हो सकता है।” तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा, “देखकर ही डर लग रहा है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें