हल्द्वानी: हल्द्वानी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को विरोध का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले ही विरोध की तैयारी शुरू हो गई थी। एक तरफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने और दूसरी ओर सर्किल रेट के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति ने सीएम का विरोध किया और गो बैक के नारे लगाए। पुलिस की सतर्कता को धत्ता बताते हुए यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को काले झंडों के साथ ही काले गुब्बारे भी दिखाये। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह और सुमित हृदयेश के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ वापस जाओ के नारे भी लगाए।
कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर धक्का मुक्की और शोर शराबे के बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उधर हल्द्वानी संघर्ष समिति के संयोजक ललित जोशी, शोएब अहमद सहित तमाम लोगों ने किया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कार्यक्रम का विरोध किया। सर्किल रेट के बड़े हए दामों को वापस लेने की मांग कर रही संघर्ष समिति के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।
इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी पहुंच गए हैं। उन्होंने आज 1 अरब 13 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास करना है। मधुबन बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। इस कार्यक्रम में 185 किसानों को उनकी भूमि का मिला मालिकाना हक, 50 भूमिहीन गरीबों को आवास के लिए दिया भूमि का पट्टा, वन पंचायतों के प्रतिनिधि और आयुष्मति योजना के लाभार्थियों को भी लाभ देने के साथ उन्हें संबोधित भी करना है।