EntertainmentHighlight

Border 2: पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने आ रहे हैं सनी देओल, फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी

Border 2 Teaser Release: 28 साल बाद एक बार फिर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने सनी देओल आ रहे है। काफी लोकप्रिय फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 का टीचर रिलीज कर दिया गया है। दो मिनट चार सेकेंड का ये टीजर काफी धमाकेदार है। जिसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने आ रहे हैं सनी देओल

टीजर ही शुरूआत ही गोलियों से होती है। जिसके बाद आता है सनी देओल का दमदार डायलॉग। वो कहते है, “तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे… आसमान से समंदर से जमीन से…सामने एक हिंदोस्तानी फौजी खड़ा पाओगे. जो आंखों में आंखे डालकर, सीना ठोककर कहेगा, हिम्मत है तो आ सामने खड़ा है हिंदोस्तान।”

फिल्म में और कौन-कौन हैं?

इस टीजर में जल, थल और वायु सेना तीनों को दर्शाया गया है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण, अहान और दिलजीत दोसांझ भी टीजर में नजर आए।

कब रिलीज होगी फिल्म?

सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ के टीजर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसे शे शेयर कर उन्होंने लिखा, “आवाज कहां तक जानी चाहिए…इस विजय दिवस पर , मोस्ट अवेटेड टीजर बॉर्डर 2। ये मूवी सिनेमाघरों में 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी. जय हिंद।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें