संगीतकार वाजिद खान का सोमवार सुबह निधन हो गया था। वाजिद खान 42 साल के थे। वाजिद के निधन के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। दावा किया गया था कि वाजिद खान कोरोना पॉजिटिव थे और इस कारण उनका निधन हुआ है हालांकि उनको किडनी प्रोब्लम थी और उसका इलाज चल रहा था। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब बताया जा रहा है कि साजिद और वाजिद की मां रज़िना खान भी कोरोना से संक्रमित है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाजिद खान का भी इसी अस्पताल में ही किडनी का इलाज चल रहा था। वाजिद की मां अक्सर बेटे के साथ अस्पताल में रुकती थी और इसी बीच वो किसी कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आई हैं। दावा किया गया है कि वाजिद की मां का मुंबई के सुराना सेठिया अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
बता दें कि निधन के बाद वाजिद को मुंबई के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाया गया। ये वही कब्रिस्तान है जहां एक महीने पहले बॉलीवुड एक्टर इरफान ख़ान को दफनाया गया था। वाजिद की अंतिम यात्रा में उनका भाई साजिद ख़ान, उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हुए।