Uttarakhand

डेढ़ साल पहले ही सिंगर Jubin Nautiyal ने रचा ली शादी, अब हुआ सीक्रेट वेडिंग का खुलासा

Jubin Nautiyal Wedding Update News: हाल ही में उत्तराखंड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) की शादी की खबरों इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। गुरुवार 16 अप्रैल को पता खबर आई कि जुबिन ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त के साथ उत्तराखंड में ही सात फेरे ले लिए है। लेकिन अब इस पूरी खबर में एक नया मोड़ आया है। सच तो ये है कि देहरादून के रहने वाले जुबिन नौटियाल ने करीब डेढ़ साल पहले ही शादी रचा ली थी। चलिए जानते है पूरा मामला।

डेढ़ साल पहले ही सिंगर जुबिन नौटियाल ने रचा ली शादी Jubin Nautiyal Wedding Update News

दरअसल सिंगर के पिता रामशरण नौटियाल ने एक इंटरव्यू में जुबिन की शादी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जुबिन की शादी अभी नहीं, बल्कि करीब डेढ़ साल पहले ही हो चुकी है। यानी जिस शादी को लेकर अब चर्चा तेज हुई, वो पुरानी बात बताई जा रही है।

पिता ने किया सीक्रेट वेडिंग का खुलासा

रिपोर्टस के मुताबिक जुबिन नौटियाल ने बेहद ट्रेडिशनल तरीके से शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। जुबिन के पिता ने ये भी बताया कि शादी देहरादून से बाहर हुई थी। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब फैंस के बीच इस शादी को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

इससे पहले भी सिंगर की शादी की खबरें हुई वायरल

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जुबिन की शादी और उनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें आई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी अफवाहें उड़ चुकी हैं। करीब एक साल पहले उनका नाम एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ जोड़ा गया था। उस वक्त दोनों को साथ देखे जाने के बाद शादी की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

इस एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया था नाम

हालांकि उस समय तब जुबिन नौटियाल ने ये साफ किया था कि ऐसा कुछ नहीं है। इन खबरों को उन्होंने गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि निकिता केवल उनकी अच्छी दोस्त हैं। सिंगर ने ये भी कहा था कि फिलहाल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। जुबिन ने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा था कि उनके बिजी शेड्यूल के कारण शायद ही कोई लड़की उनके साथ रह पाए।

फैंस को जुबिन नौटियाल की पुष्टि का इंतजार

अब पिता के इस खुलासे के बाद सिंगर की इस गुपचुप शादी को लेकर के फैंस काफी हैरान है। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक इस मामले में जुबिन नौटियाल की ओर से कोई ताजा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस भी सिंगर की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें