Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड के सिंगर Jubin Nautiyal ने रचाई शादी, होमटाउन में लिए सात फेरे, जानें कौन हैं ब्वारी?

अपनी आवाज से लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले उत्तराखंड के सिंगर जुबिन नैटियाल ने शादी रचा ली है। कहा जा रहा है कि सिंगर ने अपनी बचपन की प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए है। खबर है कि सिंगर ने अपने होमटाउन में बिना किसी तामझाम के सादगी से परिवार के बीच शादी की है।

उत्तराखंड के Singer Jubin Nautiyal ने रचाई शादी

उत्तराखंड के सिंगर जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर ली है। ईटाइम्स को सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, जुबिन नौटियाल की शादी होमटाउन में हुई। शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे।

होमटाउन में लिए सात फेरे, जानें कौन हैं ब्वारी?

बताते चलें कि जुबिन ने इससे पहले वैलंटाइंस डे पर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पार्टनर की एक झलक फैंस को दिखाई थी। ईटाइम्स ने इसको लेकर जुबिन से बात करने की भी कोशिश की थी। हालांकि उन्होंने इसपर कमेंट करने से इंकार कर दिया।

देरहादून के रहने वाले है सिंगर जुबिन नौटियाल

14 जून 1989 को जुबिन नौटियाल का जन्म हुआ था। वो देहरादून, उत्तराखंड के रहने वाले है। उनका जन्म सरोला नौटियाल परिवार में हुआ था। मूल रूप से वो जौनसार के हैं। जुबिन के पिता, राम शरण नौटियाल, बिजनेसमैन और राजनेता हैं। तो वहीं मां नीना नौटियाल भी एक बिजनेसवुन हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें