Entertainment

सिंगर Armaan Malik ने गर्लफ्रेंड Aashna Shroff से की सगाई, तस्वीरें हो रही वायरल

बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर अरमान मलिक ने अपनी आवाज़ से दुनिया को दीवाना बनाया हुआ है। उनकी फीमेल फैंस उनकी आवाज़ सुन मंत्रमुग्ध हो जाती है। हर कोई उनकी सिंगिंग का दीवाना है। ऐसे में सिंगर से जुड़ि एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

जिसे सुनकर उनकी फीमेल फैंस निराश हो सकती है। अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड फैशन इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ से सगाई कर ली है। सिंगर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अरमान ने किया प्रपोज

अरमान की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटोज में अरमान को घुटनों के बल बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रोपोज़ करते हुए देखा जा सकता है। आशना भी काफी खुश दिखाई दे रही है। एक पिक्चर में दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे है।

Aashna Shroff

फोटोज हो रही वायरल

फोटो में आशना अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आ रही है। तो वहीं अन्य तस्वीर में आशना को अरमान फोरहेड पर किस करते है। जहां अरमान ऑफ व्हाइट सूट में नजर आए तो आशना ने व्हाइट वन पीस पहना हुआ था।

Aashna Shroff
Aashna Shroff

2019 से कर रहे एक दूसरे को डेट

साल 2019 में अरमान और आशना ने एक दूसरे को दोबारा से डेट करना शुरू किया था। 2017 में भी दोनों रिलेशन में थे लेकिन उनका ब्रेक अप हो गया था। जिसके बाद कपल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन थे। अक्सर वो स्कयल मीडिया पर एक दूसरे की पिक्चर शेयर करते रहते थे। ऐसे में कपल ने अब फाइनली सगाई कर ली है और जल्द ही शादी भी करेंगे।

Back to top button