Entertainmenthighlight

AR Rahman Net Worth : एक गाने के लेते हैं करोड़ों, जानें ऑस्कर विजेता सिंगर की कितनी है नेट वर्थ

ऑस्कर विजेता सिंगर एआर रहमान(AR Rahman) का तलाक होने जा रहा है। शादी के करीब 29 साल बाद वो और उनकी पत्नी सायरा बानों (Saira Banu) अलग हो रहे हैं। साल 1995 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। भावनात्मक तनाव के कारण दोनों ने ये बड़ा फैसला लिया है।

एआर रहमान देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी फेमस है। वो भारत के सबसे अमीर सिंगर्स की लिस्ट में आते है। फिल्मों में अपने गानों के लिए कुछ हजार की फीस लेने वाले आज करोड़ों की संपत्ति (AR Rahman Net Worth) के मालिक है। देश-विदेश में उनके आलीशानी घर है। साथ ही महंगी गाड़ियां भी है। ऐसे में चलिए सिंगर की नेट वर्थ जान लेते है।

A.-R.-Rahman saira banu divorce

कितनी है एआर रहमान की नेटवर्थ (AR Rahman Net Worth)

साल 1992 में फिल्म रोज से एआर रहमान मशहूर हुए। आज वो करीब 2100 करोड़ की संपत्ति (AR Rahman Net Worth) के मालिक हैं। वर्तमान में रहमान भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले संगीतकार और सिंगर है। खबरों की माने तो सिंगर एक गाने का करीब तीन करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। बाकी सिंगर्स से वो करीब 12-14 गुना ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। तो वहीं फिल्म के लिए म्यूजिक तैयार करने के लिए वो आठ से दस करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। लाइव परफॉर्मेंस की बात करें तो एआर रहमान एक घंटे के लिए 3-5 करोड़ तक की भारी भरकम फीस वसूलते हैं।

देश-विदेश में है संपत्तियां

एआर रहमान की संपत्तियों की बात करें तो उनके मुंबई, चेन्नई और यहां तक की लंदन और लॉस एंजेल्स में भी घर है। चेन्नई में उनका लग्जरी बंगला है। इसके अलावा दुबई में भी उनका घर है। साथ ही उनके पास लॉस एंजेल्स, लंदन और मुंबई में केएम मुसिक स्टूडियोज (KM Musiq Studios) के नाम से स्‍टूडियो भी हैं। सिंगर महंगी गाड़ियों के भी शोकिन है। उनके पास जगुआर है जिसकी कीमत करीब 1.08 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वोल्वो एसयूवी( 93.87 लाख) मर्सिडीज (2.86 करोड़ रुपये) आदि कारें शामिल हैं।

दो बार मिल चुका है ऑस्कर अवार्ड

बता दें कि एआर रहमान ने फिल्म रोजा का संगीत तैयार किया था। उस वक्त उन्हें केवल 25 हजार रूपए मिले थे। फिल्म के कई गाने सुपर हिट साबित हुए। जिससे रहमान को रातों रात फेम मिला। जिसके बाद उनकी आवाज और उनके गाने के लोग कायल हो गए। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रहमान को दो ऑस्कर, दो ग्रैमी, छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक गोल्डन ग्लोब अवार्ड के नावाजा जा चुका हैं।

Back to top button