EntertainmentHighlight

Sikandar Box Office Collection Day 8: फ्लॉप की तरफ बढ़ रही ‘सिकंदर’ लेकिन 8वें दिन बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

30 मार्च को सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर(Sikandar) सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की। लेकिन वीकेंड खत्म होते ही फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। बिग बजट ये फिल्म फ्लॉप की तरफ जा रही है।

हालांकि कम कमाई के बावजूद फिल्म ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। आज फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए है। साथ ही आज यानी छह अप्रैल के कमाई के शुरुआती आंकड़े(Sikandar Box Office Collection Day 8) भी सामने आ गए है। चलिए जानते है कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sikandar Box Office Collection Day 8

सिकंदर की कमाई आप हर दिन के हिसाब से देख सकते है। फिल्म ने देशभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये में)

  • पहला दिन 26
  • दूसरा दिन 29
  • तीसरा दिन 19.5
  • चौथा दिन 9.75
  • पांचवां दिन 6
  • छठवां दिन 3.5
  • सातवां दिन 3.75
  • आठवां दिन 2.52(Sikandar Box Office Collection Day 8)
  • टोटल-100.27

सलमान खान की 18वीं फिल्म 100 करोड़ी बनी

बता दें कि सलमान खान के करियर की सिकंदर 18वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सिकंदर की रिलीज से पहले अभिनेता सबसे ज्यादा 17 सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म देने वाले अभिनेता थे। अब इस लिस्ट में सिकंदर भी जुड़ गई है। जिससे किसी भी अभिनेता के लिए ये रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल हो जाएगा। सलमान के बाद अक्षय कुमार सौ करोड़ की फिल्म देने वाले दूसरे अभिनेता है। उनके नाम 16 सौ करोड़ी फिल्म है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें