देहरादून : उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी खबर है। जी हां उत्तराखंड पुलिस विभाग में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ये तबातले गढ़वाल व कुमाऊं रेंज में हुए हैं जहां आईपीएस के तबादले किए गए हैं। बता दें कि डीआईजी जगतराम जोशी के रिटायर होने के बाद IG रौतेला को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आईजी अजय रौतेला को कुमाऊँ रेंज का आईजी बनाया गया है।
वहीं आईजी अभिनव कुमार को आईजी गढ़वाल रेंज की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ आईजी वी मुरुगेशन को पुलिस मुख्यालय में PM पुलिस मॉर्डनाइजेशन की नई जिम्मेदारी से नवाजा गया है।