Big NewsNational

Shubman Gill बने भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने किया ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के नए कप्तान को लेकर ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill ) को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है.

Shubman Gill बने भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान

टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी के चीफ और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुभमन गिल को भारत की टीम का नया कप्तान घोषित किया है.

कप्तान की दौड़ में थे ये नाम

बता दें कप्तान की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और केएल राहुल और भी थे. टीम मैनेजमेंट, हेड कोच और सिलेक्टर्स ने शुभमन गिल पर भरोसा जताकर उनके नाम पर मुहर लगायी है.

रोहित शर्मा की विरासत को संभालेंगे Shubman Gill

शुभमन गिल अब रोहित शर्मा की शानदार विरासत को इंग्लैंड में संभालते हुए मैदान में दिखेंगे. बता दें भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 20 जून से लीड्स क्रिकेट स्टेडियम में होगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें