National

Shubhanshu Shukla को मिला अशोक चक्र, अंतरिक्ष में भारत का नाम किया रोशन

आज 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) को सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र (Ashoka Chakra) से सम्मानित किया गया। कर्तव्य पथ समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये सम्मान दिया। बताते चलें कि उन्हें अशोक चक्र अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर Axiom-4 मिशन में उनके योगदान के लिए मिला है। ऐसे में ये सम्मान पाने वाले वो पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं।

Shubhanshu Shukla को मिला अशोक चक्र

गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया। शुभांशु समेत 70 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को 2026 के अशोक चक्र सम्मान दिया गया है। राष्ट्रपति ने 70 सशस्त्र बल कर्मियों के नाम पर मंजूरी दी थी। जिसमें छह ऐसे लोग शामिल है जिन्हें मरणोपरांत ये पुरस्कार दिया जा रहा है।

अंतरिक्ष में भारत का नाम किया था रोशन

शुभांशु शुक्ला को जब अशोक चक्र मिला तो समारोह में मौजूद उनकी पत्नी डॉ. कामना शुक्ला का चेहरा गर्व से चमक उठा। वो इस पल को देखकर थोड़ी भावुक भी नजर आईं।

NASA के Axiom4 Mission के तहत ISS गए

जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के Axiom4 Mission के तहत शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) गए थे। 25 जून को उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ उड़ान भरी थी। जिसके बाद 18 दिन अंतरिक्ष में रहकर वो 15 जुलाई को वापस धरती पर लौटे थे। जहां उनका और उनके साथियों का भव्य स्वागत किया गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें