Big NewsSports

‘मैं हर दिन…’, Shreyas Iyer ने अपनी इंजरी पर खुद दिया बड़ा अपडेट

Shreyas Iyer Health Update Post: भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पसलियों में गंभीर चोट आई थी। जिससे उन्हें अंदरूनी रक्तस्राव (internal bleeding) हुई थी। तिल्ली में चोट (spleen laceration) लगने के चलते वो आईसीयू में भी भर्ती हुई थे। इसी बीच अब अय्यर ने अपनी इंजरी को लेकर खुद अपडेट दिया है।

Shreyas Iyer Health Update Post: श्रेयस अय्यर ने अपनी हेल्थ पर दिया अपडेट

29 साल के श्रेयस अय्यर अपनी इंजरी से रिकवर हो रहे है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उनकी चोट को लेकर पॉजीटिव अपडेट दिया है। साथ ही उन्होंने फैंस का धन्यवाद भी दिया है। श्रेयस अय्यर ने पोस्ट में लिखा, “मैं इस समय रिकवरी प्रक्रिया में हूं और हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूं। आपके प्यार, शुभकामनाओं और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मेरी सेहत के लिए प्रार्थना करने के लिए शुक्रिया”

ये भी पढ़ें:- ICU में एडमिट थे क्रिकेटर Shreyas Iyer!, हुई Internal Bleeding

ICU में एडमिट थे श्रेयस

बताते चलें कि भारत और ऑस्ट्रलिया (IND vs AUS) के बीच तीसरे वनडे मैच के समय श्रेयस अय्यर को चोट लगी। अय्यर एलेक्स कैरी (Alex Carey Catch) का कैच पकड़ने के लिए पीछे की तरफ दौड़े। बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच पकड़ने के वक्त उन्हें चोट लगी थी। इसी के चलते उनकी बाईं पसलियां टूटी। मेडिकल रिपोर्ट में आया है कि उनकी स्पिलीन (तिल्ली) फट गई है।

जनवरी 2026 से पहले खेलते नजर नहीं आएंगे अय्यर

इसके बाद उन्हें सिडनी अस्पताल में एडमिट किया गया। अभी फिलहाल श्रेयस अय्यर खतरे से बाहर है। उनकी हालत स्थिर है। और वो रिकवरी प्रोसेस में हैं। खबरों की माने तो अय्यर जनवरी 2026 से पहले एक्शन में नहीं दिखेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें