JDU का विधायक दल का नेता चुना गया, Nitish Kumar ने इसपर जताया विश्वास

JDU को उनका विधायक दल का नेता मिल गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार पूर्व सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस शख्स पर पार्टी के लिए भरोसा जताया है। पार्टी का विधायक दल के नेता के लिए पुराने और वरिष्ट पूर्व मंत्री श्रवण कुमार (Shrawon Kumar) पर भरोसा जताया गया है।
JDU का विधायक दल का नेता चुना गया
पूर्व मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) को जेडीयू के विधायक दल का नेता बनाया गया है। बता दें कि नीतीश कुमार की सरकार में वो ग्रामीण विकास विभाग मंत्री थे। अब एनडीए की सरकार में भी उन्हें ये विभाग मिल सकता है। श्रवण कुमार नालंदा के विधायक हैं। ये नीतीश के करीबी माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें:-
Nitish Kumar ने Shravan Kumar पर जताया विश्वास
बताते चलें कि नीतीश कुमार जब समता पार्टी में थे तब से वो उनके साथ हैं। साल 1995 से उन्होंने नालंदा विधानसभा सीट से लगाातर जीत हासिल की हैं। ऐसे में अब नीतीश ने उन्हें विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दी है।
जारी हुआ नोटिफिकेशन
नीतीश की मंजूरी के बाद श्रवण कुमार का नाम विधानसभा गया। जिसके बाद इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। बताते चलें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पार्टी के नेता का पद खाली था। इसी को लेकर हाल ही में नीतीश कुमार ने बैठक की थी। जिसके बाद श्रवण कुमार का नाम तय किया गया।