Almora NewsHighlight

जागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी वर्चुअली रहे मौजूद

सावन महीने की शुरूआत के साथ अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर में श्रावणी मेला-2025 का शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली मौजूद रहे।

जागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले परंपरागत मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। जिनके संरक्षण के लिए सरकार निरंतर संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

हरेला और इगास जैसे लोक पर्वों को मिल रही वैश्विक पहचान : CM

सीएम ने कहा प्रदेश सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि अब हरेला, इगास, फूलदेई, घी संक्रांति जैसे लोक पर्वों को वैश्विक पहचान मिल रही है। सीएम ने कहा हमारा प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियां उत्तराखंड की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ें और उसे गर्व के साथ आगे भी ले जाएं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें