Sports

24 साल की हुई भारतीय शूटर Manu Bhaker, स्पेशल डे पर खुबसूरत तस्वीरें की शेयर

Manu Bhaker Birthday: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शूटर मनु भाकर का आज जन्मदिन है। 19 फरवरी को वो अपना अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बेहद ही खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीरों में वो काफी खुश नजर आ रही हैं।

24 साल की हुई भारतीय शूटर Manu Bhaker Birthday

दरअसल अपने 24वें जन्मदिन की खुशी में मनू भाकर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर मनु ने फैंस का आभार जताते हुए कैप्शन भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा, “24वां जन्मदिन शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

स्पेशल डे पर खुबसूरत तस्वीरें की शेयर

उनकी इस पोस्ट में भी फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं खेल जगत के खिलाड़ी और बाकी सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है। हर कोई युव चैंपियन के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें