रामनगर : शूटर प्रकाशी तोमर एक कार्यक्रम में भाग लेने रामनगर पहुंची हुई हैं। शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी ने 60 साल की उम्र में शूटिंग रेंज में उतरी थी। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ के नही देखा। दादी वेटर्न प्रतियोगिताओं में कई मैडल जीत चुकी हैं। दादी पर बॉलीवुड में सांड की आंख फ़िल्म भी बनी है। शूटर दादी का मानना है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ। शूटर दादी देश की हंड्रेड एचीवर्स में एक हैं।
बता दें कि सांड की आँख एक भारतीय बायोपिक फिल्म है, जो तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार द्वारा निर्मित है। फिल्म में भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू और प्रकाश झा मुख्य भूमिका में हैं। यह शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है।