Udham Singh Nagar News

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और CM Dhami का रुद्रपुर दौरा, खेत में जाकर धान की रोपाई की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) उत्तराखंड दौरे पर है। ऐसे में आज, शुक्रवार को उन्होंने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे। जिसके बाद वो गांधी मैदान में खेत बचाओ अभियान के कार्यक्रम में किसानों से संवाद करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान का रुद्रपुर दौरा

दरअसल कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड पहुंचने पर सीएम धामी समेत जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पंतनगर में उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर स्थित म्यूजियम का निरीक्षण किया। जिसके बाद छात्रों के साथ खेत में जाकर धान की रोपाई भी की।

पंतनगर कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश भी दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें