Champawat

चंपावत पुलिस और एसएसबी को सफलता, चरस के साथ नेपाली गिऱफ्तार

khabar ukजनपद चम्पावत के बनबसा भारत नेपाल बॉर्डर पर सयुक्त चैकिंग कर रही पुलिस व एसएसबी की टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता, नेपाल से चरस लेकर भारत में प्रवेश करने का प्रयास करते एक नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार.

उत्तराखंड के सीमांत जनपद चम्पावत के बनबसा भारत नेपाल बॉर्डर पर सयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस एवं एसएसबी की टीम के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी जब नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास करते एक नेपाली नागरिक की चैकिंग के दौरान उसके पास से 580 ग्राम चरस मिली, पकड़ा गया आरोपी वीरभान सिंह नेपाल के महेंद्र नगर क्षेत्र का निवासी है, आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है|

khabar uk

Back to top button