Big NewsPauri GarhwalUttarakhand

Mixed martial arts में उत्तराखंड की शिक्षा गोस्वामी का धमाल, पहला स्थान हासिल कर किया कमाल

प्रदेश की बेटी ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि अब किसी भी फील्ड से लड़कियां अछूती नहीं रही है। कामयाबी और हौसले की ऐसी ही कहानी है श्रीनगर की शिक्षा गोस्वामी की जिसने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) बॉक्सिंग में अपना परचम लहराया है।

शिक्षा गोस्वामी ने जीत की दर्ज

शिक्षा गोस्वामी ने इंडियन कॉम्बैट लीग में हिस्सा लेकर अपने विरोधियों को बुरी तरह हराया। बता दें शिक्षा पौड़ी के श्रीनगर की रहने वाली है। नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी की ओर से इंडियन कॉम्बैट लीग सीजन-4 का आयोजन परेड ग्राउंड के बॉक्सिंग हॉल में किया गया।

मौके पर यूएफसी स्टार अंगद बिष्ट समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। लीग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश और तीसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी रहे।

लड़कियां भी आजमा रही MMA में हाथ

यूं तो कहा जाता था कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बॉक्सिंग जैसे खेल में एक समय में ताकतवर लोग ही रिंग पर राज करते थे। एमएमए सभी खेलों में सबसे खतरनाक खेल कहा जाता है। मुख्य रूप से पुरुष ही इस खेल को खेलते हैं। लेकिन पहाड़ की लड़कियां भी इस खेल में अपना हाथ आजमा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button