Nainital NewsHighlight

बारिश का कहर : हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर उफान पर आया शेरनाला, यातायात ठप

पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बारिश का असर अब मैदानों में भी दिखने लगा है. हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर स्थित शेरनाला बुधवार को तेज बारिश के चलते उफान पर आ गया, जिससे दोनों ओर से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया.

हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर उफान पर आया शेरनाला

शेरनाला में अचानक आए तेज पानी के बहाव ने मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया. प्रशासन ने एहतियातन नाले के दोनों ओर पुलिस फोर्स तैनात कर दी है, ताकि कोई वाहन चालक जोखिम उठाकर पार न करे. हल्द्वानी से खटीमा और चंपावत की ओर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

शेरनाला उफान पर आने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और लोग घंटों से फंसे हुए हैं. जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल मार्ग खोलने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पानी का तेज बहाव इसमें बड़ी बाधा बन रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें