संवाददाता। 13 साल की नन्हीं सी उमर और पहाड़ सा हौसला। सृष्टि कुछ ऐसी ही है। देहरादून के चकराता इलाके की रहने वाली सृष्टि रावत एंड टीवी पर आने वाले कार्यक्रम ‘वॉयस इंडिया किड्स’ में अपने सुरों का जलवा बिखेर रहीं हैं। इस कार्यक्रम के दौरान ही सृष्टि की मां की लंबी बिमारी के बाद मौत हो गई। मां के आखिरी समय में भी सृष्टि उनके पास नहीं पहुंच पाईं। दरअसल सृष्टि की मां की मौत दिल्ली में हुई और उस समय सृष्टि मुंबई में थीं। मां के अंतिम संस्कारों में हिस्सा लेने के बाद एक हफ्ते में ही सृष्टि वापस मुंबई लौट गईं। सृष्टि की मां की ख्वाहिश थी वो एक बड़ी सिंगर बने। अपने मां के सपनों को अपनी आंखों में लिए सृष्टि ने छोटी सी उमर में बड़ा हौसला दिखाया और वॉयस किड्स के शुरुआती राउंड शानदार तरीके से पूरे कर लिए। फिलहाल सृष्टि लाइव शो राउंड में हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहीं हैं। सृष्टि के चाहने वालों को उम्मीद है कि वो अपनी मां का सपना पूरा करेंगी।
मां की मौत भी नहीं डिगा पाई सृष्टि का हौसला
