Dehradun NewsHighlight

UCC लागू करने पर शायरा बानो ने जताया सीएम धामी का आभार, बोली महिलाओं को अब मिलेंगे समान अधिकार

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. गुरुवार को उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर यूसीसी लागू करने पर सीएम धामी का आभार जताया.

UCC लागू करने पर शायरा बानो ने जताया सीएम धामी का आभार

बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर की शायरा बानो ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. शायरा बानो ने प्रदेश में यूसीसी लागू करने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया. शायरा बानो ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से राज्य में महिलाओं को बराबरी के अधिकार मिलेंगे.

महिलाओं में खुशी का माहौल : शायरा बानो

शायरा बानो ने कहा कि यूसीसी लागू होने से राज्य की महिलाओं में खुशी का माहौल है. शायरा बानो ने कहा कि यूसीसी समाज में समानता स्थापित करेगा, जिससे देश और राज्य को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. बता दें शायरा बानो तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली पहली महिला है. उन्होंने ही इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें